डायरेक्टर – आलोक नाथ दीक्षित लिजेंड दादा साहब फ़ाल्के अवॉर्ड – 2021 से सम्मानित!

0
788
Spread the love
Spread the love

Mumbai News, 23 Sep 2021: अपने उत्तम निर्देशन के लिए हाल ही में मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध डायरेक्टर – श्री आलोक नाथ दीक्षित को लिजेंड दादा साहब फ़ाल्के अवॉर्ड – 2021 से सम्मानित किया गया। श्री आलोक नाथ दीक्षित को यह पुरस्कार दादा साहब फ़ाल्के के पौत्र द्वारा दिया गया।

क़रीब तीन दशक से ज़्यादा का समय विभिन्न फ़िल्मों और टी.वी. सीरियल्स के निर्देशन में लगा चुके निर्देशक, श्री आलोक नाथ दीक्षित द्वारा निर्देशित फ़िल्म – साँचा और अपनापन के साथ-साथ भाग्यविधाता, पहचान, धरती की गोद में, अर्धांगिनी, एक किरण रौशनी की, इत्यादि, जैसे कुछ मुख्य सीरियल्स हैं। साथ ही अभी हाल ही में भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक्स एवं इंफ़ॉर्मेशन टैक्नोलॉजी मंत्रालय के लिए डिजिटल इंडिया योजना के लिए बनाए गए उनके ऐड को काफ़ी सराहा जा रहा है।
इसके अलावा श्री आलोक नाथ दीक्षित द्वारा निर्देशित आर्ट फ़िल्म साँचा को भी एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here