डी.ए.वी शताब्दी काॅलेज में एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर

0
1571
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 27 Feb 2019 : डी.ए. वी. शताब्दी काॅलेज, फरीदाबाद में एन. एस.एस. (गर्ल्स व बाॅय़ज इकाई) के सात दिवसीय शिविर (27 फरवरी – 5 मार्च 2019) का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का आयोजन एन. एस.एस. के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक करने के उदेश्य किया जा रहा है। शिविर  का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. सतीश आहूजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सुनीति आहूजा (पूर्व एन. एस.एस. संयोजक), जितेन्द्र ढुल (संयोजक, एन. एस.एस. बाॅय़ज इकाई), अंजली मंचदा (संयोजक, एन. एस.एस. गल्र्स) इकाई भी उपस्थित थे।
उदघाटन सत्र में प्राचार्य डाॅ. सतीश आहूजा ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसी हमारी सोच होती है हम वैसे ही कार्य करते है। अगर हम सकारात्मक सोच रखेगें तभी समाज में सकारात्मक  काम कर पाएंगे। सेवा के रास्ते पर चलेगे तो ही सेवा कर पायेगे। कोई क्या कर रहा है इस पर ध्यान न देकर हमें अपने कर्म को देखना चाहिए। कर्म का फल हमें तब पता चलता है जब हमारी ख्याति बढ़ती है। भगवान की सच्ची भक्ति तभी है जब उसके बनाए इंसानों की सेवा की जाये। इसी उदेश्य से सात दिवसीय शिविर   का आयोजन किया जाता है। उन्होनें कहा कि अकेला कोई कुछ नहीं कर सकता। हम सब परमात्मा की टीम है। जिन्हें समाज व राष्ट्र उत्थान में सहयोग देना है।
डाॅ. सुनीति आहूजा  ने स्वयंसेवको को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सच्ची सेवा वही है जो एक हाथ से की जाये और दूसरे हाथ को पता भी न चलें। स्वयंसेवको को इन सात दिनों की सीख को अपने व्यवसायिक व व्यक्तिगत जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करना है।
इस शिविर  में प्राथमिक चिकित्सा, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, ट्रैफिक नियम आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। शिविर  का आयोजन श्री जितेन्द्र ढुल (एन. एस.एस. संयोजक बाॅय़ज इकाई) व श्रीमती अंजली मंचदा (संयोजक,एन. एस.एस. गल्र्स इकाई) के दिशानिर्देश में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here