क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को दबोचा

0
1263
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Sep 2019 : श्रीमान पुलिस आयुक्त केके राव ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं जिसके तहत क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी:-

विजय कुमार पुत्र राम चरन निवासी बसेलवा कॉलोनी थाना ओल्ड फरीदाबाद

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने से संबंधित मुकदमा नंबर 331थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर आरोपी ने निम्नलिखित वारदात को अंजाम देने का भी खुलासा किया है।

1. Fir No- 327 Dt 25-05-19 U/S -380 Ipc Ps Old Fbd.

2. Fir No- 183/19 U/S 457/380 Ipc Ps Old Fbd

3. Fir No- 160/19 U/S 379 Ipc Ps Old Fbd

4. Fir No- 402/18 U/S 380 Ipc Ps Old Fbd

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि अपराधी विजय एक आदतन अपराधी है। जो लगभग सभी प्रकार के नशे करने का आदि है। जो नशे की पूर्ति के लिए लोगो के घर मे घुस कर सामान चुरा लेता है।

हाल में ही उसने लोगो मे अपना भय बनाने के लिए UP से एक देशी कट्टा व जिंदा रौंद खरीद कर ले आया था। जिसको क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस, एक सैमसंग मोबाइल फोन,₹3000 कैश बरामद किए गए हैं,,,,,, आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here