अपहरण कर फिरौती मांगने वाले छह आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 ने किया गिरफ्तार

0
1179
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 July 2019 : आपको बताते चले कि 23 जुलाई को एनआईटी नंबर 2 से जतिन अरोड़ा उम्र 23 साल के एक लड़के को कुछ नाम पता ना मालूम आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।

जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 339 आईपीसी की धारा 365 सहित दर्ज किया गया था।

श्रीमान पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मामले की गहनता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच 48 को सौंपकर जल्द कार्यवाही कर अपहृत को बरामद करने के आदेश दिए।

क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अपहृत लड़के को ढूंढने के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी।

प्रभारी क्राइम ब्रांच एसआई अनिल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लड़के का अपहरण कर उसके परिजनों से ₹2 लाख की डिमांड की है।

सूत्रों के आधार पर एवं पूछताछ पर क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने मात्र 3 घंटे में अपहृत लड़के जतिन अरोड़ा को गाजियाबाद यूपी से बरामद कर वारदात को अंजाम देने में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार आरोपीयान:-

1. चंद्र भुवन s/o सत्यनारायण झा r/o H.No. 216A, डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद।

2. विजय कुमार s/o आजाद सिंह R/o गांव दुहाई थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद UP

3. अक्षय s/o अजीत सिंह r/o H. 3No. 99, ब्रदर लाइन मोदीयान कॉलोनी, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद UP

4. छोटे सिंह s/o श्री राम यादव r/o H.No. J-177 प्रताप विहार जिला गाजियाबाद UP

5. पवन त्यागी s/o s/o धीरज त्यागी r/o गांव भींग थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद UP.

6. राजू s/o सुरजीत सिंह R/o H. N० 2222 जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पैसों के लालच में घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि अपहृत लड़का जतिन अरोड़ा को सकुशल उसके परिवार के हवाले किया गया है,,,,,,, आरोपियों के द्वारा वारदात में प्रयोग की गई 2 कार बरामद की गई हैं,,,,,,, आज आरोपियों को अदालत में पेश 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है,,,,,, रिमांड के दौरान आरोपियों से अपहरण से संबंधित साक्ष्य एवं आरोपियों के द्वारा की गई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here