दो अक्टूबर से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : अम्बावता

0
2661
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Sep 2018 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर से केन्द्र में काबिजमोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानोंको ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। केन्द्र सरकार के 4 साल बीतने के बाद भी भाजपासरकार ने किसान संगठनों की एक मांग तक नहीं मानी। देश का किसान दुखी और गरीबीभरा जीवन जीने को मजबूर है। दो अक्टूबर को पूरे देश के हजारों किसान नेता विजयघाट दिल्ली से किसानों के सच्चे हितैशी नेता शास्त्री जी की जयंती पर मोदी सरकार को भगानेका ऐलान कर देंगे। भाकियू पिछले 21 वर्षों से पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती कोकिसान दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता ने उक्त शब्द प्रैसको जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपाअध्यक्ष अमित शाह देश के किसान और आम जनता को केवल झूठे सपने दिखाकर ठगरहे हैं। उनकी यूनियन ने अनेक बार भाजपा से किसानों की मांगों को मानने के लिए पत्रलिखे, मगर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने एक पत्र का जवाब भी नहीं दिया।उन्होने कहा मोदी ने लोकसभा चुनावों से पहले पूरे देश में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारऔर भुखमरी से निजात दिलाने के सपने देश की जनता को दिखाए थे। भाजपा ने किसानोंको फसल का पूरा सर्मथन मूल्य और युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने का वायदाकिया था। देश में विकास और प्रगति की बात की मगर सब कुछ उल्टा किया। नोटबंदी नेदेश की अर्थ व्यवस्था खराब कर दी। राफेल घोटाले से देश को अरबों रूपए का नुकसानहुआ। किसानों की एक भी मांग नहीं मानी और बेरोजगारी और मंहगाई ने देश की जनताको सडक पर ला दिया है। पैट्रोल, डीजल व गैस सिलेण्डर के दाम आसमान पर हैं।

श्री अम्बावता ने कहा आज किसान की हालत पहले से ज्यादा खराब है। किसान आत्महत्याओं का आंकडा तेजी से बढ रहा है। किसानों को फसल का मुआबजा नहीं मिल रहा।फसलों के खराब होने पर भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे। मंडियों में किसान के माल कोकौडियों के भाव लिया जा रहा है, और बिचौलियों ने किसान की नाक में दम कर रखा है।उन्होने कहा दो अक्टूबर को दिल्ली विजयघाट पर आयोजित होने वाली किसानस्वाभिमान रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं उडीसा के दलित नेता भजमन बेडा, कांग्रेसराज्यसभा सांसद राज बब्बर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव और किसान नेता दादा रघुनाथपाटिल, पैंंथर्स पार्टी के चेयरमैन प्रो. भीम ङ्क्षसह, किसान नेता वी.एम. सिंह, पूर्वमुख्यमंत्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल, सहितहरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, यू.पी., उत्तराखण्ड, एम.पी., महाराष्ट्र, गुजरात,तेलंगाना, झारखण्ड, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष वकिसान नेता मौजूद होंगे।

श्री अम्बावता ने कहा भाकियू के कार्यकर्ता पूरे देश में हैं जबकि देश के 12 प्रांतों में भाकियूअच्छी स्थिति में है। भाकियू के साथ देश के दर्जनों किसान संगठन हैं, और जो नेताकिसानों की लडाई लडने के नाम पर कोरी राजनीति कर रहे हैं, उनसे भाकियू का कोईनाता नहीं है। किसानों की प्रमुख मागों के संबंध में श्री अम्बावता ने कहा देश का किसानतभी सुखी होगा, जब वह कर्ज मुक्त होगा।

1.इसलिए पूरे देश के किसान का कर्जा माफ हो,

2.स्वामी नाथन रिर्पाेट लागू हो।

3. किसान आयोग का गठन हो।

4. किसान को बिजलीकनेक्शन मुफ्त मिले और ऋृ ण पर सब्सीडी मिले।

5. पूरे देश के किसान को बुढापा पेंशन25 सौ रूपये मिले।

उन्होने कहा किसान स्वाभिमान रैली के ऐलान के बाद भाकियू पूरे देशमें किसान चेतना यात्राओं के माध्यम से किसानों को भाजपा की कारगुजारियों कीजानकारी देंगे और पूरे देश में किसानों को जागरूक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here