निगम कर्मचारियों की टूल डाऊन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

0
1160
????????????????????????????????????
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने आज तीसरे दिन भी टूल डाऊन हड़ताल की। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर हड़ताल का असर दिखने लगा है। ज्यादातर मार्किटों में कूड़े के अम्बार लगने लगे है। निगम प्रशासन पर मांगों का निपटान न करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि निगम मुख्यालय पर आन्दोलन करना कर्मचारियों की मजबूरी है। उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने की बजाय पर नगर निगम प्रशासन ने आऊटसोर्सिग में कार्यरत 149 कर्मचारियों का वर्क आऊसोर्स करने का फरमान जारी किया है, जिससे की कर्मचारियों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

श्री गुहेर ने कहा कि ईको ग्रीन कम्पनी को निगम की कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों को सौंपने के बाद उन लगे ड्राईवरों को निगम में समायोजित करने, 47 सफाई कर्मचारियों का कारण बताओ नोटिस वापिस लेने, नियमित कर्मचारियों को एलटीसी देने, आऊटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को पिछले चार माह का वेतन देने व अन्य मांगों को निगम प्रशासन जानबूझ कर लटकने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने उक्त मांगों के लिए विगत में 58 दिन आन्दोलन किया था। नवनियुक्त मोहम्मद साइन द्वारा संघ नेताओं से बैठक में उक्त मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन निगम प्रशासन के ढुल-मुल रवैये की वजह से कर्मचारियों की मानी हुई मांगों का निदान नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज निगम कर्मचारियों ने अब निर्णायक आन्दोलन करने का मन बना लिया है।

आज के इस टूल डाऊन हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रचार सचिव प्रेमपाल ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया ने किया।

आज की हड़ताल को अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, गुरचरण खांडिय़ा, रोहताश रेढू, परशराम अधाना, वेदभड़ाना, सुदेश कुमार, रघुबीर चौटाला, बल्लू चिण्डालिया, महेश मंगू, राजबीर, देविन्द्र मंझावली, जितेन्द्र, महेन्द्र, देशराज डाबर, जगदीश बालगुहेर, सूरज कीर, विनोद, राजेश फेंटमार, सतपाल मेंढवाल, नरेश भगवाना, रामवती सारन, सलोचना, संतोष, कमलेश माया, कमला, ज्ञानवती, शकुन्तला आदि ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here