विश्वविद्यालय के गुणवत्ता मानदंडों को बनाये रखने में अपना योगदान दें कर्मचारी : प्रो. दिनेश कुमार

0
561
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 Sep 2019 : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय ने हाल ही में उप-कुलसचिव, सहायक, प्रयोगशाला सहायक, जूनियर आशुलिपिक और क्लर्क के पदों पर 32 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की है।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करना और उन्हें विश्वविद्यालय की सुविधाओं, प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रणाली, विश्वविद्यालय के नियमों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलसचिव डॉ. एस. के. गर्ग के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों ने कुलपति प्रो दिनेश कुमार के संवाद किया। कुलपति ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के गुणवत्ता मानदंडों को बनाये रखने और सुधार में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय ने कम समय में नियत प्रक्रिया के तहत काफी संख्या में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की है। पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय ने सभी अनिवार्य मापदंडों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी अकादमिक एवं प्रशासनिक सेवाओं में गुणवत्ता लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान, डीन (संस्थान) डॉ. संदीप ग्रोवर ने विश्वविद्यालय के संबंध में सामान्य व्यौरा प्रस्तुत किया। सभी कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के प्रत्यक विभाग, अनुभाग और कार्यालय के संबंध में परिचयन दिया गया। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में सभी सुविधाओं और विभागों का अवलोकन भी किया और कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. हरिओम की देखरेख में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here