कांग्रेसियों ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0
839
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 Nov 2020 : पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नीलम चौक पर आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई।  इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर मालयर्पण किया और राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने   कहाकि नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना का गठन किया, विज्ञान के विकास को प्रोत्साहित किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरू हुआ। भारत की नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद के रचनाएं के लिए एक गुट निरपेक्ष आंदोलन की रचना की। उन्होंने कहाकि नेहरू जी ने गरीब, मजदूर एवं कमजोर लोगों के लिए अथक प्रयास कर नए राष्ट्र का निर्माण किया है। इस अवसर पर विनोद कौशिक ने कहाकि पंडित नेहरू दूरदर्शी नेता थे। देश जब आजाद हुआ तो उस समय कई चुनौतियां थी। उन्होंने उन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए देश को विकास के मार्ग पर पहुंचाया। स्वास्थ्य व शिक्षा की बुनियाद मजबूत की। विश्वस्तरीय संस्थान खोले जिससे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा गया। पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति अथाह प्रेम था। इस कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रंधावा फागना, बब्लू चौधरी, दयाराम,राजू बेनीवाल, जुल्फिकार, जीतू गोयल, नवीन भामला, नीरज लंबा, राजकुमार, सोनू, श्रीपाल, आकाश मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here