कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

0
885
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 Nov 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ फौलादी हौसले वाली भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर आनंद कौशिक ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उनका नमन किया। इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जमीन से जुड़ी एक निडर नेता थीं। उन्होंने देश और लोगों की खुशहाली के लिए कार्य किया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में चंद लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी गईं। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है। जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर, 1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। उनके कुछ फैसलों को लेकर वह विवादों में भी रहीं। जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई भी उनका एक ऐसा ही कदम था, जिसकी कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।

इस मौके पर विनोद कौशिक, कर्मवीर खटाना, अनिल तेवतिया, जय किशन भारद्वाज, धर्मपाल चहल, गंगाराम गोयल, जीतू गोयल, आनंद भड़ाना, प्रेम धीमान,संतोष कौशिक, रणवीर सिंह, मनोहर यादव, जीत सिंह गिल, सुखदेव कुमार सिंगला, मुकेश शर्मा, रंधावा फागना, सुनीता फागना, टीकम सिंह गौतम ,यादराम मुरारी, गजना लांबा, पम्मी मान, बेबी, जमुना देवी, सुनीता देवी, ललिता, रशीदा खान, अकबर खान, लक्ष्मी, जगदीश हुड्डा ,के एल शर्मा, पतराम सूबेदार, धर्मवती, अश्वनी कौशिक, सुरेंद्र सांगवान, मंगला प्रसाद, अमित कुमार, सौरभ आर्य, महेश, राम सिंह ,जगदीश, वीरपाल, शुभम चंद जैन, कर्मवीर ठाकुर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here