कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया ट्वीट

0
816
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 June 2019 : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोलियों से भून कर हुई जघन्य हत्या ने प्रदेश कांग्रेस को झकझोंर कर रख दिया है। कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष डा. अशोक तंवर जहां स्वयं मृतक के परिवार को सांत्वना देने व बीके अस्पताल पहुंचे वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चौधरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए बकायदा ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि ‘फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे’। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता विधायक रणदीप सुर्जेवाला ने भी इस जघन्य हत्याकांड पर दुख जताते हुए हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हरियाणा में जंगलराज बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here