मुख्यमंत्री ने दिया राजन मुथरेजा को आशीर्वाद

0
937

Faridabad News : भाजपा के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ट के जिला संयोजक राजन मुथरेजा ने आज नाहर सिंह स्टेडियम में हरियाणा के चहेते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फरीदाबाद आगमन पर नाहर सिंह स्टंडियम के प्रागंण में फूल बुके न देकर बल्कि बुक देकर उनका सम्मान किया। श्री मुथरेजा ने उन्हें रामायण देकर सम्मान किया और कहा कि मुख्यमंत्री साहब आपके नेतृत्व में हमारे हरियाणे में राम राज होना चाहिए जोकि केवल आप जैसा अनुभवी, कर्मठ, जुझारू,शालीनता व्यक्तित्व काम को ही पूजा मानने वाला व्यक्ति ही ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने राजन के सम्मान को सहर्ष स्वीकार किया और उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए कि राजन जैसे युवा साथी हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत की जान है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा विधायक सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना, जिलाअध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा व भाजपा के युवा नेता गगनदीप सिंह (रींकू), सुनील भाटिया (सन्नी) भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि आज जिलें में मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम थे जिसके लिए वह दिन भर फरीदाबाद में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here