कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में बल्लभगढ़ में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0
406
Spread the love
Spread the love

बल्लभगढ़, 31 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री ने पौधारोपण कर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बल्लभगढ़ में सफाई अभियान चलाया और लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदार बनाने की अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज ब्राह्मण धर्मशाला के समीप सफाई अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ बल्लभगढ़ नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2022 में पूरे शहर में सफाई अभियान जारी रहेगा और लोगों से अपील है कि वे अपने आसपास गंदगी जमा ना होने दें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे फरीदाबाद में आज शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जो कि एक बहुत ही सहरानीय और जनहित अच्छा कार्य है। उनका प्रयास रहेगा कि वर्ष 2022 में स्वच्छता अभियान पर पूरा ध्यान दिया जाएगा और आम लोगों को भी इसको लेकर जागरूक करके भागीदार बनाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अलावा लगातार विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और सभी स्वस्थ भी रह सके। इसके अलावा बढ़ते कोरोना केसों को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंस और अन्य नियमों का भी पालन जरूर करना चाहिए।

इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव, मंडी सेकेट्री ऋषि कुमार, इंद्रपाल, पारस जैन, बृजलाल शर्मा बुद्धा सैनी, कौशल शर्मा, महावीर सैनी, गुलशन बंसल, सुनीता गुप्ता, राजीव भड़ाना, सुभाष बंसल, राजेन्द्र सिंह, विजय, मुकेश और ओमप्रकाश गर्ग सहित जैन कालोनी और मुकेश कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here