चौकीदार साहब, ब्राह्मण बलिदानी होते हैं टुच्चे नहीं : जयहिंद

0
1669
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 April 2019 : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुजर पर पलटवार करते हुए कहा है कि चौकीदार साहब…ब्राह्मण समुदाय के लोग बलिदानी होते हैं टुच्चे नहीं। उन्होंने अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करके ब्राह्मण समाज का अपमान किया है उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पंडित नवीन जयहिंद आज यहां बडख़ल में चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में मंगल पांडे ने ही पहली गोली खाई थी। ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को जोडऩे का काम किया है लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर कृष्ण पाल गुजर ब्राह्मणों को टुच्चे व खानदानी चोर कहकर उनका अपमान कर रहे हैं।

जयहिंद ने कहा कि पांच साल के दौरान गुजर ने जनता का भला करने की बजाए अपना व अपने चहेतों का भला किया है। आज जब वह वोट मांगने जा रहे हैं तो जनता उनका विरोध कर रही है और उनसे हिसाब मांग रही है। जयहिंद ने कहा कि व्यक्ति बुरा होता है खानदान नहीं। उनका खानदान गरीब और स्वाभिमानी जरूर है लेकिन आजतक किसी की जमीन पर कब्जे नहीं किए। उन्होंने गुजर को संपत्ति की जांच करवाने की चुनौती देते हुए कहा कि आज सभी एजेसियां सरकार की हैं। वह अपनी संपत्ति को सार्वजनिक कर चुके हैं। गुजर बताएं कि उनका कोन सा कारोबार चल रहा है जिससे उन्होंने अपनी संपत्ति बनाई है। अपने नाम के आगे पंडित लगाने पर आप प्रत्याशी ने कहा कि वह जन्म से ब्राह्मण हैं और उनका गौत्र कौशिक है। लोगों ने उन्हें पंडित ही कहा है पापी या चोर नहीं।

इस अवसर पर पार्टी नेता आर.के तिवारी, सुनील सिवाच, के.के. शर्मा, एम.के. सिंह, तरुण शर्मा, पंडित बक्शी शर्मा, मधु शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष गिरीराज शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, जिला सचिव विनोद भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, संगठन मंत्री राजन गुप्ता, सुनील ग्रोवर, हीरालाल सोनी, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजाराम, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, जिला युवा अध्यक्ष अजीत भाटी, शहरी जिला अध्यक्ष अरविंद सरदाना, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, हलका अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here