चित्रगुप्त समाज कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव

0
2336
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 11 Nov 2018 : विगत 17 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त समाज कल्याण संस्थान (रजिo) पंचशील कालोनी, फ़रीदाबाद हरियाणा के द्वारा धूम धाम से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव मनाया गया

पंचशील कालोनी फरीदाबाद में भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में यम द्वितीया के पावन पर्व पर भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान से की गई। दिन में पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में श्री चित्रगुप्त भगवान की आरती के पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1500 चित्रांशों ने श्री चित्रगुप्त भगवान का प्रसाद ग्रहण किया । उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजु झा एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

अगले दिन हवन के साथ कलम दवात पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री पी.सी एल श्रीवास्तव और प्रमोद श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव और संस्था के आजीवन अध्यक्ष विशेश्वर लाल कर्ण तथा सदस्य- हीरा लाल दास, एस एन दत्ता, सतीश दत्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव, रतनेश मल्लिक, प्रमोद कर्ण, अजय कर्ण, कृष्ण कुमार, सुधीर कर्ण, उमेश कुमार, सूर्य कुमार दत्ता,अभिषेक कारण, राजीव कर्ण, नरेंद्र चौधरी तथा आस-पास इलाके के हजारो चित्रांश परिवार सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here