बच्चों के पसंदीदा क्रोक्स, मिल रहे हैं सूरजकुंड मेला में

0
984
Spread the love
Spread the love

Faridabad/ Surajkund News : भई मेला तो बच्चों का होता है। यह टैग लाईन आपने कई बार बडे-बुढों के मुंह से सुनी होगी। लेकिन इसे चरितार्थ करने के लिए सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में बच्चों के लिए विभिन्न स्टालों को स्थापित किया गया है। बच्चों के लिए खाने-पीने के साथ-साथ पहनने की भी विभिन्न वस्तुओं के स्टाल हैं।

ऐसे ही एक स्टाल, जो मेला परिसर के गेट नंबर एक के नजदीक स्थित है जहां पर बच्चों के सबसे ज्यादा पसंदीदा क्रोक्स चप्पल जो अमेरिका की एक कंपनी द्वारा तैयार किया गयाह है को बिक्री हेतु लगाया गया है। इसके अलावा इस स्टाल पर महिलाओं की ब्रांडेड चप्पलें भी दिखाई दे रही हैं।

स्टाल संचालक सुनील अरोडा के अनुसार उनके स्टाल पर सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं जो क्रोक्स सैंडल को पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को अन्य प्रकार के विभिन्न ब्रांडेड जूते भी काफी पसंद आ रहे हैं। सुनील अरोडा ने बताया कि हालांकि उनके स्टाल पर ये सभी चीजें महंगी हैं परन्तु ब्रांडेड होने की वजह से इन्हे लोग खुष होकर खरीद रहे हैं क्योंकि इस प्रकार की ब्रांडेड वस्तुएं गांव-देहात पर आमतौर पर नहीं मिलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here