हरियाणा पर्यटन दिवस थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया

0
1747
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 01 Sep 2019 : हरियाणा पर्यटन दिवस थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो ने बड़ी ही धूम धाम से नाहर सिंह महल बल्लबगढ़ में मनाया। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा पिछले वर्षो की तरह इस साल भी थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को विशेष से नाहर सिंह महल में आमंत्रित किया गया। नाहर सिंह महल के मैनेजर विवेक भारद्वाज ने बच्चो व् उनके अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चो ने ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया सभी बच्चो को उपहार इनरव्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की तरफ से उपहार दिए गए। बच्चो के साथ नाहर सिंह महल के पुरे स्टाफ व् इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की सभी सदस्यों ने खूब डांस किया। इस अवसर पर नाहर सिंह महल के सुधीर मालिक, धरम पाल, सुभाष चंद देसवाल, लक्ष्मण सिंह, राकेशकुमार, विजेंदर सिंह, महेश कुमार संजीव कुमार, माया देवी, देवेंदर कुमार ने बच्चो की बहुत सेवा की व् उनके साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ में भाग ले कर उनकी खुशिया बड़ाई। जैसा की बच्चे मौत के साये में जी रहे होते है फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया का हमेशा ही यही प्रयास रहा है किसी तरह उनको स्वस्थ तो रखा जाये साथ ही उनको खुश भी रखा जाये। आज के इस विशेष कार्येक्रम में इनरव्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की निधि गुप्ता, सुनीता सिंह, मीनाक्षी जैन, अलका, मनिता, ऋतू मित्तल शामिल हो कर बच्चो को चाँद पल खुशी के दिए। आज के इस विशेष मोके पर समाजसेवक संजय भाटिया डी , हरिकिशन वर्मा, पंडित विनोद शर्मा, दर्शन लाल, संत सिंह हुड्डा, सुभाष गहलोत, आरुष गेरा ने उपस्तिथ होकर बच्चो का उत्त्साह बढ़ाया। अंत में सभी बच्चो व् उनके अभिवावको के लिए लज़ीज़ खाने का प्रबंध हरियाणा पर्यटन निगम नाहर सिंह महल द्वारा किया गया था जिसके लिए संस्था के प्रधान हरीश रतरा, महासचिव रविंदर डुडेजा व् जे. के. भाटिया ने विवेक भारद्वाज का धन्यवाद किया जिनके कारण बच्चो को ख़ुशी के पल मिल सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here