DKSD KAPOOR LADLI NOOR FOUNDATION के रैम्प पर दिखा बच्चों का जलवा

0
1529
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 07 Feb 2021 : दिल्ली के लाजपत ऑडिटोरियम मे DKSD KAPOOR LADLI NOOR FOUNDATION और मजदूर रत्न अवार्ड 2021 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे नई दिल्ली के एसडीएम डॉक्टर नितिन शाक्या और स्वामी नाथ जयवाल भारतिय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक। इस कार्यक्रम मे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस और फैशन शो में रैंप पर चहल कदमी कर लोगाें का दिल जीत लिया।

रंग बिरंगे पोशाक में चेहरे पर मासूमियत और होठों पर मुस्कान लिये नन्हें-नन्हें कदमों को रैंप वाक करते देख वहां मौजूद लाेगाें के चेहरे खिल उठे। इस फैशन शो में वैसे तो अलग-अलग थीम पर कई परिधान थे। सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी बच्चों के फैशन शो और डांस छात्रों की प्रतिभा और कला-कौशल को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के मकसद से DKSD KAPOOR LADLI NOOR FOUNDATION ने बीती रात दिल्ली के लाजपत ऑडिटोरियम में ‘ट्रेंड ओ रैंप-ए फैशन एंड डांस शो’ का आयोजन किया।

जिसमे विजेता रही मिस इंडिया 2021 खुशी मलहोत्रा, रनर अप रही ज्योती कुमारी और 1st रनर अप रही तनवी, मिस्टर इंडिया विजेता रहे तोकिर अनसारी और रनर अप रहे अनचित गुप्ता तो वही डांस मे विनर रहे अनचित गुप्ता और दूसरे स्थान पर रहे अर्जुन जिनकी धमाके दार परफॉरमेंस ने जज मॉडल एंड एक्ट्रेस अंजली शर्मा का दिल जीत लिया।

इन बच्चों का मेकप सुजाता मेकओवर द्वारा किया गया। सुजाता मेकओवर पीछले 6 सालो से बड़े बड़े

एवेंट ऑर्गेनाईजरो के साथ काम कर रहा है। पीछले 5 सालो से दिल्ली मे बेस्ट मेकओवर से सुजाता को सम्मानित भी किया गया है। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाईजर रहे सुलताना परवीन और हनी महाजन। इस कार्यक्रम मे शिरकत करके सूफी सिंगर और बॉलीवुड सिंगरो ने सबका मनमोह लिया, पंजाबी पॉप सिंगर मोंटू मस्त, सिंगर इक़बाल और दीपिका शर्मा, अमित जैन, आशू पंजाबी, डांसर राखी।

गेस्ट रहे डॉक्टर के बी शर्मा, समाज सेवक वीरेंद्र सहरावत, प्रयंका मुंजाल, साहिल सोंधी, राजेन्द्र कपुर, मुस्कान ठाकुर , साहिल सोंधी, अंजली शर्मा, नाज जोशी, पिंकी सुद, भारतिय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की पूरी टीम, राकेश, वीआईपी गेस्ट सिकंदर हसन, बादल, अककी स्टार इन सभी हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम मे कोरोना वारियर को भी सम्मानित किया गया।

फैशन की विभिन्न थीमों पर आधारित इस फैशन और कला शो में संस्थान के करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा तैयार डिजाइनर परिधानों को मॉडलों ने रैंप पर बखूबी पेश किया। इस मौके पर उत्कृष्ट डिजाइनर परिधानों के लिए छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। अंत मे सभी बच्चों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया गया। सिंगर इकदीप की जोड़ी ने बच्चों को लोवर बांटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here