पेपर लीग मामले पर जिम्मेदारी ले मुख्यमंत्री मनोहर लाल: डा सुशील गुप्ता 

0
959
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 08 Aug 2021 : पदक विजेताओं का श्रेय केन्द्र और हरियाणा की भाजपा सरकार लेे रही है। लेकिन हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 जो रदद की गई है। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह सवाल आम आदमी पार्टी के सांसद डा सुषील गुप्ता ने हरियाणा की भाजपा व जजपा की सरकार से किया है।  इस मामले पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को प्रदेष ना चला पाने पर इस्तीफा देने को कहा।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेष में 28 बार पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रदद करनी पडे। उस प्रदेष के मुख्यमंत्री को हक नहीं है कि वह अपने पद पर बना रहें। उसको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

डा गुप्ता ने कहा कि देष के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाडियों की सफलता पर मनोहर लाल खटटर व उनके मंत्री लंबा चैडा भाशण दे रहें है। मगर उसी प्रदेष में जब लाखों युवाओं के साथ जो धोखा किया गया, उस पर बोलने के लिए उनके पास एक षब्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाने की जानकारी आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हालांकि, आयोग ने पेपर कैंसिल करने के कारणों की जानकारी नहीं बताई है।
डा गुप्ता ने पेपर लीक का मामले पर खट्टर सरकार पर निशाना साध और कहा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक ढंग से परीक्षा तक आयोजित नहीं करवा पा रहा। बल्कि सुबह परीक्षा लेता है और षाम आने तक वह रदद कर देता है। यह युवाओं के साथ मजाक नहीं तो क्या है।

उन्होंने कहा खट्टर सरकार को युवाओं का खून चूसने वाली सरकार कहें तो अच्छा होगा। खटटर सरकार में पेपर लीक माफिया हावी है और सत्ताधारी सफेदपोश चुप बैठे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पेपर माफिया‘ को भाजपा – जजपा सरकार का संरक्षण मिल रहा है। खट्टर सरकार में यह 28वां पेपर लीक हुआ। एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल का पेपर लाखों में बिका और एक बार फिर मेहनतकश युवाओं का भविष्य पेपर बेचने वाले ठगों की बली चढ़ गया। साफ है कि “पेपर माफिया” को भाजपा-जजपा सरकार का संरक्षण है वरना ये धाँधली असंभव है। मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here