किसान संगठनों की मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

0
1076
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News, 09 Jan 2021 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा व्यक्त की है कि कृषि सुधार अधिनियमों से संबधित विभिन्न किसान संगठनों की मांगों के संदर्भ में वार्ताओं के माध्यम से ही हल निकल सकेगा।

नई दिल्ली में नार्थ ब्लाॅक में सांयकाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वार्ताओं के माध्यम से अवश्य ही समाधान की ओर बढा गया है। जब एक साथ काफी सारे विषयों को लेकर वार्ताओं का क्रम चला है तो अवश्य ही हल निकालने की दिशा में ही आगे बढा गया है। जब हल निकलने की आशाएं प्रबल हुई हैं तभी तो आगामी वार्ता का कार्यक्रम तय हुआ है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन कृषि सुधार अधिनियमों के अतिरिक्त और भी काफी विषय व प्रावधान हैं, जिन पर चर्चाएं चली हुई हैं।तीनों कृषि सुधार अधिनियमों को वापस लेने की किसानों संगठनों की मांगों के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यदि मात्र यही होता तो वार्ताओं का क्रम पहले ही समाप्त हो चुका होता। वार्ताओं का क्रम सतत रूप से बना हुआ है और अवश्य ही हल निकालेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here