पूर्व विदेश व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया

0
903
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News, 24 Aug 2019 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री जेटली लम्बे समय से बीमार थे, जिन्होंने आज एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में अन्तिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्री अरूण जेटली के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आ गई है, उसे भर पाना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और प्रख्यात विधिवेत्ता थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए कई अहम निर्णय लिए और राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वे सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रहे।

श्री मनोहर लाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

हरियाणा सरकार ने पूर्व विदेश व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

पूर्व वित्त मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठï नेता श्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन के कारण, 25 अगस्त को प्रात 9:00 बजे बहालगढ़ से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित कर दी गई है।
अब यह यात्रा 25 अगस्त की बजाय 26 अगस्त, 2019 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारम्भ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here