निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

0
1132
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 May 2020 : पुलिस ने सेक्टर 20 स्थिति एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। अभी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी अस्पताल की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के आरोपों के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर संदीप मोर के खिलाफ केस सेक्टर 16 की महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है।

महिला आयोग की सक्रियता
यह मामला तब उजागर हुआ, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बताया कि उसने एक डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। महिला आयोग के मुताबिक इस डॉक्टर पर एक अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी की यौन प्रताडना करने का आरोप है। एनसीडब्ल्यू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्वयं संज्ञान लिया। एनसीडब्ल्यू ने बताया कि सेक्टर 20 स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने 19 अप्रैल को महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ यौन प्रताड़ना की।

यह मामला तब उजागर हुआ, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बताया कि उसने एक डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

महिला आयोग के मुताबिक इस डॉक्टर पर एक अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी की यौन प्रताडना करने का आरोप है।

एनसीडब्ल्यू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का स्वयं संज्ञान लिया।

एनसीडब्ल्यू ने बताया कि सेक्टर 20 स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने 19 अप्रैल को महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ यौन प्रताड़ना की।

एनसीडब्ल्यू के मुताबिक यह भी आरोप है कि इस डॉक्टर के बारे में अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भी ऐसी ही शिकायतें हैं। फिर भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय उस महिला कर्मचारी को पदावनत कर दिया गया।

एनसीडब्ल्यू के बयान में कहा गया है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए आयोग ने अस्पताल की निदेशक को लिखा है कि क्या आंतरिक समति इस मामले की जांच कर रही है। यह भी पूछा है कि यदि डॉक्टर दोषी पाया गया है, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here