कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया की जीत पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

0
1085
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 7 अगस्त 2021: हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में भारत देश और हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कह हरियाणा प्रदेश के होने के नाते यह हमारे लिए डबल खुशी का मौका है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा की माटी के बेटे और सच्चे सपूत हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनाई गई हरियाणा सरकार की बेहतर खेल नीति के परिणाम का पूरी दुनिया में परचम लहराया जा रहा है।

इस उपलब्धि के लिए कैबिनेट मंत्री ने चोपड़ा और पुनिया परिवार को भी विशेष तौर पर बधाई दी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि एक खिलाड़ी को ये मुकाम हासिल करना बहुत ही सहराहनीय कदम है। इसके पीछे सरकार का सहयोग खिलाड़ी की मेहनत के साथ परिवार का सहयोग, समर्पण और त्याग सबसे बड़ी भूमिका अदा करता है। देश उन परिवारों को सलाम करता है जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here