नगर निगम द्वारा लगातार व्यापरियों पर अत्याचार किया जा रहा है : विजय प्रताप सिंह

0
1080
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Aug 2020 : बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की मार से जहां पुरा विश्व हलकान है इससे निपटने के लिए लोग एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं नगर निगम द्वारा लगातार व्यापरियों पर अत्याचार किया जा रहा है। दुकानों में बगैर नोटिस दिए तोडफ़ोड़ की जा रही है। इतने उदासीन गमगीन महौल में सरकारें अत्याचार कर रही हैं यह ठीक नहीं है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता, व्यापारी, मजदूर वर्ग सब परेशान है लोगों में गुस्सा भर रहा है। यह गुस्सा कभी भी विस्फोट बन फूट सकता है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता आंदोलन तक छेड़ सकती है। जहां कोरोना काल में लोग एक साथ एकत्र नहीं हो सकते ऐसे में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता कभी भी सडक़ों पर उतर सकती है। सरकार को ऐसा माहौल नहीं बनाना चाहिए। मालूम हो कि एन एच पांच में नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने बड़े पैमाने पर तोडफोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान लोगों से उनकी जमकर झड़प भी हुई और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई गई। एनआइटी नंबर-5 में गुजरात टे्रन गुरूद्वारे के पास बने हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इस अवैध निर्माण पर निगम अधिकारियों की निर्माणदातों के साथ जमकर झड़प हुई। निगम की कार्रवाई के विरोध में महिलाएं भी सडक़ पर उतर आई और उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम देकर गरीबों की हिमायती भाजपा सरकार का असली चेहरा दिखा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here