फरीदाबाद के ब्राह्मण संगठनों ने किया पंडित जयहिंद के समर्थन का ऐलान

0
1210
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 May 2019 : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद के चुनाव प्रचार अभियान को आज उस समय बल मिला जब फरीदाबाद व पलवल के करीब एक दर्जन ब्राह्मण संगठनों ने पंचायत के बाद पंडित नवीन जयहिंद के समर्थन का ऐलान कर दिया।

यह पहला मौका है जब ब्राह्मण संगठनों ने किसी राजनीतिक दल के समर्थन का ऐलान किया है। बल्लभगढ़ ब्राह्मण सभा, जिला ब्राह्मण सभा, परशुराम मंदिर कुलैना ट्रस्ट, ब्राह्मण सभा मदनाका, ब्राह्मण सभा जादूड़ा, ब्राह्मण सभा सिही, युवा ब्राह्मण संगठन हरियाणा, ब्रह्म रिषी समाज, ब्राह्मण सभा तिगांव समेत कई करीब एक दर्जन संगठनों के पदाधिकारी आज यहां मीडिया के समक्ष पेश हुए।

वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जोगेंदर वशिष्ठ ने प्रदेश संगठन मंत्री पंडित ओम नारायण की उपस्तिथि में विधिवत तरीके से टोपी पहन आम आदमी पार्टी ज्वाइन की |

ब्राह्मण नेता तूहीराम भारद्वाज, जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान शंभू पहलवान, वीरेंद्र शर्मा, ललित बड़ौला, कुलैना के गोकुल सरपंच, वल्र्ड ब्राह्मण फैडरेशन के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, लीलू पहलवान, महेंद्र ठेकेदार बड़ौली, तेजपाल खेड़ी, यशपाल मबोई, दिनेश भारद्वाज समेत कई प्रतिनिधियों ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरीदाबाद से चुनावी रण में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी ब्राह्मण समाज के दुश्मन हैं। जिन्होंने 15 वकीलों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। कांग्रेस के शासन में अभिभावकों की लूट, स्कूलों की खुली लूट, जमीनों पर अवैध कब्जे को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने बताया कि बीती रात हुई महापंचायत में ब्राह्मणों को सार्वजनिक स्थान पर टुच्चा कहने वाले उम्मीदवार का विरोध किया गया जाएगा। महापंचायत में सभी प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद का समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नवीन जयहिंद के समर्थन में लामबंद करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आप प्रवक्ता पंडित ओम नारायाण शर्मा ने ब्राह्मण प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समर्थन से पंडित नवीन जयहिंद राजनीतिक रूप से मजबूत हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here