बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता का निधन

0
1177
Spread the love
Spread the love

Mumbai News, 27 May 2019 : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता का आज ही निधन हुआ है। पूरा फिल्म जगत अजय के पिता और जाने माने एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के जाने से दुखी है। सभी की आंखें नम हैं। 76 साल की उम्र में वीरू देवगन का निधन हुआ है। वहीं हाल ही में उनकी अंतिम विदाई हुई है। आज जैसे ही लोगों को पता चला कि वीरू देवगन का निधन हुआ है तो सितारों का अजय के घर पर आना जाना शुरू हो गया।

वीरू देवगन के अंतिम दर्शन को तमाम बॉलीवुड सितारे अजय देवगन के बंगला शिवशक्ति पहुंचे। वहीं इसके अलावा अपने शिवशक्ति बंगले पर अजय पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां करते नजर आए थे।
अजय के पिता की अंतिम तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें अजय अपने पापा को कांधा देते नजर आ रहे है। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार विले पार्ले के शमशान घाट में किया जा रहा है।

वहीं तस्वीरों में अजय देवगन भी बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा काजोल की भी आंखें नम नजर आईं। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

वहीं तस्वीरों में अजय देवगन भी बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा काजोल की भी आंखें नम नजर आईं। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

बता दें कि, 27 मई की सुबह ही वीरू देवगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वीरू देवगन 76 साल के थे। करीब 124 फिल्मों में उन्होंने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

आज सुबह ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और उसके बाद उन्हें सांता क्रूज इलाके के सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और फिर उनका निधन हो गया। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर थे। दिलवाले (1994), हिम्मतवाला (1983), शहंशाह (1988) जैसी फिल्मों को वीरू देवगन ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

उन्होंने 80 से अधिक हिंदी फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके अलावा वो हिंदुस्तान की कसम नाम की फिल्म को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। बता दें कि अजय के पिता हीरो बनने के लिए आए थे। लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ।

हालांकि उन्होंने अपने बेटे अजय को हीरो जरूर बना दिया। वो अमृतसर से मुंबई हीरो बनने के लिए आए थे। वक्त के चलते वो हीरो तो नहीं बने लेकिन फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर जरूर बन गए। फिलहाल उनके जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here