भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर पुष्प अर्पित किए

0
1034
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 Sep 2020 : फरीदाबाद को महामंत्री भाजापा युवा मोर्चा एनएच मंडल बड़खल पुनीत रतरा के एनआईटी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सादगी से मनाई गई।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। भाजपा कार्यकर्ता पुनीत रतरा ने कहां कि अपने जीवन के 51 वर्षों में पंडित उपाध्याय ने भारत देश को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए थे। उनका जीवन बचपन से ही संघर्षशील रहा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी बीएससी पढ़ाई को करने के बाद भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी लेकिन देश की जन सेवा करने का निर्णय ले चुके पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय सिविल सेवा को ठुकरा दिया था।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चिन्हों पर पर ही आज भारतीय जनता पार्टी को देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा का भाव पैदा करने वाले और भारत देश को मजबूत करने की सोच वाले महान व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल जी का जन्म दिवस है। जिसे भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में बूथ स्तर पर मना रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री भाजापा युवा मोर्चा एनएच मंडल बड़खल पुनीत रतरा, आर डब्ल्यू ए ब्लॉक प्रधान हर्ष नरूला, अनिल कपूर, इंद्रपाल नौनिहाल, विजय भाटिया, रजनीश सलूजा, ईशु नरूला, दीक्षित सेठी, देवांशु, सोनी और बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here