भाजपा किसान मोर्चा जिले में बनाएगी 20 हजार सदस्य

0
717
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 July 2019 : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन बाइपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी सहित मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना के साथ महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, उपाध्यक्ष राजकुमार गौड, जिला सचिव चंचल डांगी, सुमेर मलिक, तीरथराम रावत, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। सुखबीर मलेरना ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा जिले में 20 हजार सदस्य बनाएगा। इसकी शुरूआत आज से उन्होंने कर दी है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंप दी गई। सुखबीर मलेरना ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और लोगों की आस्था इसमें जुड़ी हुई है। आज भारी मात्रा में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, अन्य पार्टियों से टूटकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नरेन्द्र मोदी एवं मनोहर लाल की नीतियों और योजनाओं में लोग विश्वास दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनोहर की सरकार दोबारा लाना ही उनका लक्ष्य है और इस बार 75 के पार करेंगे। मनोहर लाल की पारदर्शी सरकार, ईमानदार नेतृत्व में प्रदेश की जनता का पूर्ण विश्वास है। इसलिए अबकी बार 75 पार का लक्ष्य भाजपा ने रखा है, जिसमें वो निश्चित रूप से सफल होंगे। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुटा है और इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसान मोर्चा ने जिले में 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए सभी जिला एवं मंडल कार्यकर्ता जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here