भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने की भारत माता आरती

0
1943
Spread the love
Spread the love

New Delhi News : श्री योगिनी पीठम के तत्वाधान में 18 से 25 मार्च तक होने वाले माँ पराम्बा भगवती बगलामुखी 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के छठे दिन आज बाबा मौर्या ने अपनी कविताओं ओर गायकी से सभी का मन मोह लिया। अजय याग्निक द्वारा प्रस्तुत सूंदर कांड पाठ भी आकर्षक का केंद्र रहा। सभी ने उत्सुकता पूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी ने महायज्ञ में आहुति दी व भारत के विश्व गुरु बनने की कामना की। साथ ही उन्होंने भारत माता की भव्य आरती में अन्य गणमान्य अतिथियों सहित हिस्सा लिया।

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व सांसद श्री महेश गिरी ने कहा कि सभी अतिथियों के राष्ट्र रक्षा महायज्ञ मंडप में आगमन हम सबके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली क्षण है।

सांसद ने कहा कि प्रतिदिन सांसदों, राजनेताओ व पूजनीय सन्तों का आगमन राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में हो रहा है व सभी इस महायज्ञ में सम्मिलित हो रहे है। साथ कि कई स्कूलों के बच्चों में महायज्ञ में उपस्थित हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here