भाजपा नेता के बेटे का निधन, CM खट्टर ने परिवार को दी सांत्वना

0
1130
Spread the love
Spread the love

Karnal News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भाजपा नेता अतर सिंह के निवास स्थान वजीर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके बेटे अमरजीत सिंह संधू की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता अतर सिंह संधू को सांत्वना देते हुए कहा कि परमात्मा को जो मंजूर है, उसको कोई नहीं टाल सकता। हरियाणा सरकार व भारतीय जनता पार्टी दु:ख की इस घड़ी में आपके साथ है।

भाजपा नेता अतर सिंह संधू के 37 वर्षीय बेटे अमरजीत सिंह संधू की गत 6 अक्तूबर को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। नौजवान व मिलनसार अमरजीत सिंह की अचानक मृत्यु हो जाने से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं, सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उनके निवास स्थान वजीरचंद कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने अतर सिंह संधू को सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ है, परमात्मा के सामने हर समाज का व्यक्ति बेबस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here