भाजपा नेता  राजन मुथरेजा के नेतृत्व निकाली गई बाइक रैली को स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

0
283
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद – आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में जनजागरण को लेकर सोमवार स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा के नेतृत्व निकाली गई बाइक रैली को स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनआइटी दो से निकाली गई बाइक रैली  जिसमें  300 से ज्यादा के करीब लोगों ने बाइक रैली में भाग लिया। बाइक रैली एनआइटी दो नंबर एक नंबर  तीन नंबर से होते हुए एनआइटी पांच भगत सिंह चौक पर पहुंची और शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए गए। रैली में बीजेपी युवा नेता गगनदीप सिंह रिंकू साथियों के साथ  रास्ते भर कई जगहों पर  भारत माता की जय, वंदेमातरम, वीर सेनानी, अमर बलिदानी अमर रहें के नारे लगाते दिखे । इस मौके पर बाइक रैली में शामिल बीजेपी नेता राजन मुथरेजा ने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लगता है कि सही मायने में आजादी का पर्व यही है। लोग हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है जहां नजर दौड़ा रहे है बस तिरंगा ही दिखाई दे रहा है। सही मायने में आजादी का जश्न यही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के आह्वान पर देश के हर कौने में पिछले कई दिनों से भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ पूर्ण होने पर जश्न देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेता राजन मुथरेजा ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का झण्डा नहीं है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की, देश की आत्मा है। जैसे आत्मा के बिना शरीर में कुछ नहीं रह जाता है, इसी प्रकार तिरंगा हमारे देश भारत के जीते जागते होने का प्रमाण है। तीन रंग का यह झण्डा हमें देश की आन बान शान के बारे में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को सम्मान देना चाहिए। बाइक रैली में अश्वनी त्रिखा प्रकाश ,महाराज संजय शर्मा, श्याम सुंदर मुथरेजा, मास्टर व्यास जी, सुशील महेंदीरत्ता, चंद्ररमोहन आजाद, राजेश मानक भाटिया , गगनदीप सिंह,  सुनील भाटिया , राजकुमार वोहरा , गौरव तनेजा, विक्रांत भाटिया, अखिल कपूर , गिंदरा झाम, सोनू खत्री , राम शरण तनेजा , छोटू रत्रा,  आदि कई लोगों ने बाइक रैली में भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here