भाजपा को उखाडऩे का काम करेगी भूपेंद्र हुड्डा की जनक्रांति रैली : ज्ञानी करनैल सिंह

0
1359
Spread the love
Spread the love

Sirsa News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टोहाना में हो रही जनक्रांति रैली के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानी करनैल सिंह बलजोत कालांवाली के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह डिंग मंडी से टोहाना के लिए रवाना हुए। ज्ञानी करनैल सिंह ने कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले को हरी झंडी दिखाई और स्वयं भी उनके साथ इस रैली में भाग लेने के लिए डिंग मंडी से रवाना हुए। इस रवानगी से पूर्व कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए ज्ञानी करनैल सिंह बलजोत ने कहा कि भाजपा सरकार खुद को जन हितैषी तो बताती है, मगर धरातल पर वह जन विरोधी साबित हुई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मगर भाजपा ने प्रदेश को स्तर गिरा दिया है। ऐसे में अब आमजन को भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ही जन हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अहम् रोल अदा कर रहे है। टोहाना में जन क्रांति रैली में शामिल होने वाले हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का गवाह है। यह जनक्रांति रैली जन-जन में कांग्रेस के प्रति जोश भरेगी और भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में उखाडऩे का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here