शिवशंकर सेवादल द्वारा समाजहित में किये जा रहे सराहनीय : भारत अरोड़ा

0
852
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 July 2019 : फरीदाबाद के पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के सुपूत्र भारत अरोड़ा अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुये। इस यात्रा के दौरान जब जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर भारत अरोड़ा रामवन में शिवशंकर सेवादल फरीदाबाद द्वारा लगाये गये भंडारे के शिविर में अपने साथियों के भंडारे का सेवन किया। भारत ने बताया की शिवशंकर सेवादल द्वारा समाजहित में किये जा रहे सराहनीय है। शिवशंकर सेवादल पिछले 22 वर्षों इस भंडारे का आयोजन कर रहा है और इस बार ये 23 वां आयोजन है। उन्होंने कहा कि दल के प्रधान प्रकाश लाल शर्मा के नेतृत्व में भंडारे को लेकर दल के सभी कार्यकर्ता रामवन जुटे हुए जी जान से जूटे हुये हैं और यहां आने वाले शिव भक्तों को सेवाभाव से भंडारा करवा रहे हैं। आज हमने भी इस भंडारे में भगवान भोले के प्रशाद का सेवन किया। भारत ने बताया कि दल की ओर से यह भंडारा 27 जून से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान उनके साथ मनीष अरोड़ा, पंकज नागपाल, विनय सचदेवा, साकेत रजदान, सुनील भाटिया, संजीव छाबड़ा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here