किसान मोर्चा जिले के 172 गांवों में चलाएगा जागरुकता अभियान : सुखबीर मलेरना

0
1341
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 Jan 2019 : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को मजबूत करने क-ा काम कर रही है, न कि कर्ज माफी का लॉलीपोप देकर उनको गुमराह करने का। उक्त वक्तव्य किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बाईपास स्थित महाराजा पैलस में आयोजित जिला कार्यकारिणी की मीटिंग के बाद पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहे। प्रैसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रभारी मेहरचन्द गहलोत, प्रकाश भाटी प्रदेश सचिव, वीरपाल दीक्षित फरीदाबाद प्रभारी, जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा मौजूद थे।

समय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की जिला कामकाजी मीटिंग में 21-22 फरवरी को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में होने वाले किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों, जिसमें सभी प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री भाग लेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश की सभी 6700 पंचायतों में किसान कुंभ ग्राम सभा का आयोजन करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। जिसके द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की सभी सरकारी योजनाओं एवं नीतियों से किसान पंचायत के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ उनकी सोच में परिवर्तन लाना होगा। आज प्रदेश का किसान खुश हैं, सस्ती बिजली उनको दी जा रही है। प्रदेश के 44 हजार किसानों को खेती के कनैक्शन दिए जाएंगे, जोकि सोलर ऊर्जा से चलाए जाएंगे जिनको सरकार द्वारा मुफ्त में दिया जाएगा। मलेरना ने कहा कि जिले के 172 गांवों में किसान कुंभ योजना के तहत गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचने का काम किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here