पदोन्नति पाने वाले सहायक पुलिस आयुक्त रविंदर सिंह पदोन्नति के साथ ही हुए सेवानिवृृत

0
1321
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 28 Feb 2019 : पुलिस आयुक्त कार्यालय में हैड क्लर्क के पद पर नियुक्त इंस्पैक्टर रविंदर सिंह को हरियाणा सरकार ने पदोन्नति करके बनाया सहायक पुलिस आयुक्त।
श्री रविंदर सिंह और एसआई गोपीचंद की सेवानिवृृति पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में रखी गई विदाई पार्टी। सेवानिवृृति पाने वाले रविंदर सिंह ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है।
कोराली फरीदाबाद में जन्में रविंदर सिंह सन 1982 में बतौर सिपाही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। अपनी मेहनत, ईमानदारी व कर्तव्यपरायणता से सेवाएं करने वाले रविंदर सिंह सिपाही पद पर भर्ती होकर आज सहायक पुलिस आयुक्त के पद तक पहुंचे है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि रविंदर सिंह अपने अध्ययन के दौरान ही पुलिस में भर्ती हो गये थे। जिन्होंने पुलिस में सेवा के दौरान ही कुरुक्षेत्र विश्वविदयालय से एम.ए व एल.एल.बी किया। इन्होनें पुलिस विभाग से संबधित विभिन्न तरह के कोर्स पास किए। इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए समय-समय पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा करीब 130 प्रंशसा प्रमाण पत्र भी दिये गये है।
36 साल की नौकरी के दौरान इनकी छवि एक बहुत ही मेहनती और मिलनसार अधिकारी की रही है। जिसमें 9 साल तक पुलिस आयुक्त कार्यालय मे हैड क्लर्क के पद पर नियुक्त रहे है।
पुलिस आयुक्त महोदय संजय कुमार ने आज सेवानिवृृति पाने वाले को रविंदर सिंह और एसआई गोपीचंद को अपनी शुभकामनाए दी औेर कहा कि सेवानिवृृति के बाद आप अपने परिवार को समय देते हुए अन्य जनहित सामाजिक कार्य भी करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here