आशा रानी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

0
2483
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 April 2019 : भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदैव मान सम्मान देती है और देती रहेगी यह उदगार केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने एनआईटी 3 स्थित भाजपा कार्यालय के उदघाटन अवसर पर कहे। इस मौके पर मुख्य रूप से बढखल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, रेनू भाटिया सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय पंचनद सेना के चेयरमैन श्री प्रेम दीवान ने भी आशा रानी का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रिजेश शर्मा, उमराव सिंह, धर्मवीर सहित अन्य गणमान्य लोगो ने गूर्जर व आशा का स्वागत किया।

इस मौके पर आशा रानी ने अपने साथियो के साथ श्री गूर्जर व सीमा त्रिखा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। श्री गूर्जर ने श्रीमती आशा को भाजपा की पट्टिका पहनाकर उनका पार्टी में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मददेनजर आप सभी को इस बात को जरूर सोचना है कि किसने विकास किया है और किसने नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जो विकास हुए है वह किसी से छिपे नहीं है आज कालोनी हो या शहर, गांव हो या सेक्टर सभी जगह एक समान विकास हुए है इसीलिए अपने मत का सही प्रयोग करके भाजपा को विजयी बनाये।इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि आशा रानी ने पार्टी की नीतियों पर आसथा जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है उसके लिए हम उनका आभार जताते है और उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाते है कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुई आशा रानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईमानदार व स्वच्छ शासन की प्रतीक है इसी लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बनाया है उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का शोषण होता है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं लोकसभा व विधानसभा चुनावो में भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का विश्वास दिलाती है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना पाण्डे, महामंत्री जिला रीटा गोंसाई, मण्डल अध्यक्ष नीलम गुलाटी, मीडिया प्रभारी स्वाति सारेल, कमलेश भाटिया, सपना खेडा, राजबाला, अंजू भडाना, आशा भाटिया, दिनेश शर्मा, शुभराव सिंह, नीलम शर्मा, तिलकराज गूर्जर, रूपाली श्रीवास्तव, राधा उपाध्याय, अनिता चौधरी, सुभाष चोपडा, चौधरी जरनैल सिंह, धर्म चौधरी, पर्वत सिंह, राहुल चोधरी, सराय मंडल उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, आंचल अरोडा, तारावती, सरताज, वीरबाला, गुड्डी, चन्द्रवंती, जगमाल कौर, सीमा रानी बल्लभगढ,आशा भाटिया, सीमा चौधरी, प्रेम दीवान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here