अरुण सिंह बने सुनहरी किरण संस्था के नए अध्यक्ष

0
1025
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 July 2020 : सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी फरीदाबाद शहर की सुनहरी किरण संस्था का सत्र 2020-23 की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया।

चुनाव कार्यक्रम सेक्टर 3 नाहर कॉलोनी स्थित संस्था कार्यालय में राकेश कुमार चावला की अध्यक्षता में हुआ।जिसमे दीपक सूद को बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।

सबसे पहले चुनाव में संस्था संस्थापक सदस्य अरुण सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिए गए जिनके नाम का प्रस्ताव अमित चौधरी की तरफ से रखा गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता के साथ कार्य करने पर ही समाज को नई दिशा मिलेगी।पिछले कार्यकाल में बहुत कुछ कार्य किए थे अब नए कार्यों को लेकर नई टीम के साथ आगे बढ़ेंगे।

संस्था संस्थापक सदस्य अरुण सिंह को अध्यक्ष चुनने के बाद सुनहरी किरण संस्था के उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया।जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार चावला, उपाध्यक्ष दिग्पाल सिंह, महामंत्री अमित चौधरी, कोषाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, सचिव दीपक सूद को जिम्मेदारी दी गयी तो वहीं पंकज अग्रवाल को संगठन सचिव जैसी महत्पूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया।

सुनहरी किरण संस्था नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सिंह ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने के लिए संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

आखिर में नवनियुक्त उपाध्यक्ष दिगपाल सिंह ने घेवर व गुलाब जामुन से गवगठित पदाधिकारियों का मुँह मीठा करवाते हुए बधाई दी।

बतादें, नई कार्यकारिणी के गठन प्रक्रिया के समय में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा भारद्धाज व दो अन्य सदस्य अनुपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here