2016 में दिवाली के दिन डबल मर्डर करने वाला भगोड़ा क्राइम ब्रांच DLF द्वारा गिरफ्तार

0
1681
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आपको बताने चले कि दिनांक 30/31.10.2016 दिवाली की रात दो हत्या हुई एक हत्या वजीरपुर मास्टर रोड पर रिंकू पुत्र पाल सिंह गाँव पलवली और दूसरी हत्या धनी राम निवासी पदम नगर नहर पार फरीदाबाद की हुई थी और तीसरी वारदात उसी रात सद्दाम हुसैन पुत्र मो. नईम निवासी मवई पर जानलेवा हमला करके हत्या का प्रयास करने बारे मुकदमे दर्ज हुए थे | जिनमे आरोपी श्याम सुंदर उर्फ़ शम्भू पुत्र अवतार चंद निवासी म.न. 43 जीवन नगर वजीरपुर रोड नहरपार फरीदाबाद ने अपने साथियों आरिफ , दीपक व बिजेंदर के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया था अभी तक आरोपी श्याम सुंदर फरार चल रहा था मामले की गहनता को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ ढिल्लो ने आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी अपराध शाखा DLF को सोंपी थी ।

इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने तफ्तीश के लिए एक टीम का गठन करके आरोपी को धर-दबोचा ।जो टीम निम्न प्रकार से है: –पुलिस टीम: – सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह, सहायक उप निरीक्षक असरुद्दीन, मुख्य सिपाही अनूप सिंह, मुख्य सिपाही आनन्द सिंह, मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही ईश्वर सिंह ,सिपाही अनिल, सिपाही संजय , सिपाही नितिन, सिपाही रविंदर ।
केस का विवरण: –

दिनांक 30/31.10.2016 दिवाली की रात दो हत्या हुई एक हत्या वजीरपुर मास्टर रोड पर रिंकू पुत्र पाल सिंह गाँव पलवली की शाम को 10:00 बजे जब वह अपने भाई के दोस्त मनोज को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था तो वजीरपुर ठेके के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लूट पाट करने के इरादे से मनोज व रिंकू दोनों को गोली मार दी थी जिसने रिंकू की मौत हो गई थी व मनोज घायल हो गया था जिस पर अभियोग संख्या 467 दिनांक 31.10.2016 धारा 302/307/392/120B IPC , 25-54-59 A.ACT थाना भूपानी में दर्ज हुआ|

दूसरी हत्या धनी राम निवासी पदमनगर नहर पार फरीदाबाद की हुई थी जिसमे दिवाली के दिन धनीराम व उसके परिवार के लोग गली वालो के साथ मिलकर पटाखे जला रहे थे उसी समय आरिफ , दीपक व बिजेंदर श्यामसुंदर के साथ वहां पहुँच गये और आरिफ ने धनीराम पर सीधे गोलिया चला दी जिनमे से एक गोली धनीराम की छाती पर लगने से उसकी मौत हो गई थी | जिस पर अभियोग संख्या 468 दिनांक 31.10.2016 धारा 302/120B IPC , 25-54-59 A.ACT थाना भूपानी में दर्ज हुआ |

तीसरी वारदात उसी रात सद्दाम हुसैन पुत्र मो. नईम निवासी मवई पर जानलेवा हमला करके हत्या का प्रयास किया गया जब सद्दाम हुसैन अपने घर पंप हाउस कॉलोनी में अपनी स्कार्पियो गाडी खड़ी करके थोड़ी दूर जाकर बाथरूम करने लग गया था तभी दो अज्ञात लडको ने गोली चला दी व सद्दाम ने भागकर अपनी जान बचाई जिस पर अभियोग संख्या 475 दिनांक 05.11.16 धारा 307 IPC , 25-54-59 A.ACT थाना भूपानी में दर्ज है |

जो आरोपी श्यामसुंदर 30 अक्तूबर 2016 से अभी तक फरार चल रहा था जिसको उपरोक्त तीनो मामलो में अदालत फरीदाबाद द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया जा चूका था जो कई बार पुलिस को चकमा दे चूका था जो आरोपी के खिलाफ अन्य कई मामले और भी दर्ज हैं जो आरोपी के खिलाफ भूपानी थाना में सात अभियोग दर्ज हैं जिनमे से आरोपी तीन मामलो में पुलिस PO था व अन्य चार मामलो में अदालत से PO है व एक मामला थाना सेक्टर 7 में भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है आरोपी को उसमे भी अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चूका है आरोपी के खिलाफ दो अभियोग हत्या करने, एक अभियोग हत्या का प्रयास , तीन अभियोग घर में घुस कर मार पिटाई करके लूट पाट करने, हवाई फायर करने व एक अभियोग अवैध हथियार रखने बारे दर्ज है जो निम्नलिखित हैं :-

FIR NO. 314 DT. 23.11.2013 U/S 148/149/323/506 IPC ,25-54-59 A. Act & 3 ScSt Act PS BHUPANI FBD.
FIR NO. 330 DT. 07.10.2014 U/S 148/149/323/506/452 IPC ,25-54-59 A.Act PS BHUPANI FBD.
FIR NO. 542 DT. 15.12.2015 U/S 147/148/323/506/452 IPC ,25-54-59 A.Act PS BHUPANI FBD.
FIR NO. 465 DT. 04.07.2016 U/S 25-54-59 A.Act PS Sec.7 FBD.
FIR NO. 467 DT. 31.10.2016 U/S 302/307/392/120B IPC,25-54-59 A.Act PS BHUPANI FBD.
FIR NO.468 DT. 31.10.2016 U/S 302/120B IPC , 25-54-59 A.Act PS BHUPANI FBD.
FIR NO.475 DT. 05.11.2016 U/S 307/120B IPC , 25-54-59 A.Act PS BHUPANI FBD.
Fir no. 02 Dt.04.01.2018 U/S 174 A IPC PS BHUPANI FBD.
Fir no. 03 Dt. 04.01.2018 U/S 174 A IPC PS BHUPANI FBD.
Fir no. 15 Dt. 17.01.2018 U/S 174 A IPC PS BHUPANI FBD.
Fir no. 241 Dt.10.08.2018 U/S 174 A IPC PS BHUPANI FBD.
Fir no. 619 Dt.10.08.2018 U/S 174 A IPC PS Sec.7 FBD.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here