अर्धनग्न होमगार्डों ने किया गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, कहा-काली दिवाली मनाएंगे

0
1277
Spread the love
Spread the love

Nuh News : दर्जनों होमगार्डों ने अपनी नौकरी पर नियुक्ति के लिए अर्धनग्न होकर जिले में गांधी में मूर्ती के सामने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि जुलाई में हुई भर्ती प्रकिया के बाद भी अब तक उन्हें नौकरी पर क्यों नहीं रखा गया।

नाराज होमगार्ड के जवानों ने अर्धनग्न होकर गांधी पार्क नूंह में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जवानों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई, तो वे भूख हड़ताल से लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बार काली दिवाली भी मनाने जा रहे हैं।

दरअसल तीन महीने पहले होमगार्ड के एसपी और डीएसपी द्वारा जिन जवानों को अक्टूबर माह में नौकरी पर रखने और गत जुलाई माह में लगाए गए 312 जवानों को हटाने का भरोसा दिलाया था लेकिन ऐसा नहीं होने से उन्होंने ये प्रदर्शन किया। दर्जनों होमगार्ड के जवानों ने गांधी नूंह में एकत्रित होकर आरोप लगाया कि जुलाई माह में पुलिस लाइन नूंह में होमगार्ड के 312 जवानों की भर्ती की गई थी जबकि जवानों की संख्या 600 से अधिक थी। उस समय विवाद को सुलझाने के लिए चंडीगढ़ कार्यालय से एसपी राजेंद्र मीणा और डीएसपी विजेंद्र सिंह को नूंह भेजा था। दोनों अधिकारियों ने नियुक्ति नहीं पाने वाले जवानों को भरोसा दिलाया था कि 89 दिन बाद इन्हें हटाकर नए जवान यानि बाकि बचे जवानों को नौकरी पर रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here