जनसम्पर्क कर भाजपा का सदस्य बनाने के लिए लोगों से अपील की

0
848
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 July 2019 : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह सदस्यता अभियान के तहत गोपीखेडा, और खीजूरका में जनसम्पर्क कर भाजपा का सदस्य बनाने के लिए लोगों से अपील की। इस मौके पर सैकडो युवाओं सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया।

इस मौके पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का दूसरा नाम है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश को उस मुकाम पर पहुंचाया है जहां पर हरियाणा का वर्चस्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत बनाना है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होकर एक बार फिर हरियाणा की कमान सौंपनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here