महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनीता शर्मा ने किया भव्य स्वागत

0
1676
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Aug 2019 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। उज्जवला योजना द्वारा उन्होंने घर-घर में गैस पहुंचाने का काम किया और महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है। उक्त वक्तव्य भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यफरीदाबाद पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनीता शर्मा ने किया भव्य स्वागत

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। उज्जवला योजना द्वारा उन्होंने घर-घर में गैस पहुंचाने का काम किया और महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है। उक्त वक्तव्य भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर ने एन.एच.5 स्थित के एल मेहता दयानंद महिला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान धार्मिक एवं सामाजिक मामलों की प्रदेश संयोजक अनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा ने भाजपा द्वारा तीन तलाक बिल पास करने को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे मुस्लिम बहनों को न्याय मिलेगा। जो बरसों से प्रताडऩा एवं जुल्म सहती आ रही थी, अब उनके साथ न्याय होगा। इस अवसर पर विजया राहटकर ने कार्र्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से मिस्ड काल देकर भाजपा मे शामिल होने का आहवान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा निर्मल बैरागी का अनीता शर्मा ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। निर्मल बैरागी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा मोदी सरकार के कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आज महिलाओं की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है, यही वजह है कि पार्टी की गतिविधियों में महिलाओं का योगदान बढ़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्षा निर्मल बैरागी ने शानदार कार्यक्रम के लिये अनिता शर्मा की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक अनीता शर्मा ने शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कॉलेज की छात्राओं को भी अपनी संस्था के माध्यम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना चौहान, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, रेणुका भाटिया, नीरा तोमर, कुसुम महाजन, चित्रा शर्मा, गीता शर्मा, राजन मुथरेजा, राजकुमार वोहरा, प्रेमचंद गौड विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में अनीता शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति का अहसास है। आज वो किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं है। चाहे शिक्षा हो, खेल, सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र महिलाएं हर जगह अपनी भागीदारी निभा रही हैं। अनीता शर्मा ने आये हुये अतिथियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
क्षा विजया राहटकर ने एन.एच.5 स्थित के एल मेहता दयानंद महिला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान धार्मिक एवं सामाजिक मामलों की प्रदेश संयोजक अनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा ने भाजपा द्वारा तीन तलाक बिल पास करने को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे मुस्लिम बहनों को न्याय मिलेगा। जो बरसों से प्रताडऩा एवं जुल्म सहती आ रही थी, अब उनके साथ न्याय होगा। इस अवसर पर विजया राहटकर ने कार्र्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से मिस्ड काल देकर भाजपा मे शामिल होने का आहवान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा निर्मल बैरागी का अनीता शर्मा ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। निर्मल बैरागी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा मोदी सरकार के कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आज महिलाओं की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है, यही वजह है कि पार्टी की गतिविधियों में महिलाओं का योगदान बढ़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्षा निर्मल बैरागी ने शानदार कार्यक्रम के लिये अनिता शर्मा की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक अनीता शर्मा ने शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कॉलेज की छात्राओं को भी अपनी संस्था के माध्यम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना चौहान, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, रेणुका भाटिया, नीरा तोमर, कुसुम महाजन, चित्रा शर्मा, गीता शर्मा, राजन मुथरेजा, राजकुमार वोहरा, प्रेमचंद गौड विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में अनीता शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति का अहसास है। आज वो किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं है। चाहे शिक्षा हो, खेल, सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र महिलाएं हर जगह अपनी भागीदारी निभा रही हैं। अनीता शर्मा ने आये हुये अतिथियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here