अनीता शर्मा ने महिलाओ के साथ धूमधाम से मनाया महिला दिवस

0
1799
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने अपने आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जिला भर की महिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी महिला पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और नाच-गाकर मनोरंजन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने नारियों के मान-सम्मान को बढ़ाया है। आज महिलाएं हर छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्य कर रही हैं। मशीन चलाने से लेकर ऐरोप्लेन तक उड़ा रही हैं, उनकी शक्ति को किसी भी सूरत में कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने महिलाओं को बहादुर, सबल और यशस्वी बनने को कहा, ताकि कोई भी तुम्हें शिकार समझने की जुर्रत न कर सके। उन्होंने ‘यत्र नारयस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता’ श्लोक के माध्यम से कहा कि भारत वो देश है, जहां नारियों को शुरू से ही पूजा गया है और पुरुष से पहले हमेशा नारी का नाम आगे रखा गया है।

उन्होंने अपनी सभी महिला साथियों से अपील की, कि महिला दिवस के अवसर पर वो प्रण लें कि अपने बच्चों को सदैव नारियों के सम्मान की रक्षा का पाठ पढ़ाएं, ताकि वो महिला के सभी रूपों, बहन, बहू, भाभी, मां को सम्मान दें। इस मौके पर महिला पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मंजू, बिन्दू कौल, ममता अरोड़ा, अनीता अग्रवाल, राजबाला सरदाना, निर्मला, सीमा भारद्वाज, सुदेश देशवाल, ममता राघव, प्रियंका, वंदना, ज्योति मिश्रा, चित्रा शर्मा, ललिता गुलाटी, रीता, सुनीता बेदी, पुष्पा, पूनम, सीमा धनखड़, निर्मल शर्मा, अर्चना, लाजवंती, रीतू सिंह, रेखा, मनीषा सिंह, संगीता सिंह, अनीता राघव, अनीता महेश्वरी, वीना, राजवती, रीता देवी एवं माधुरी शुक्ला आदि शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here