आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने आस-पड़ोस में बांटे मास्क

0
1866
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 16 April 2020 : कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में सहयोग करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी आगे आई हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में मास्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है और वे इन मास्क को अपने आस-पड़ोस में बांट भी रही हैं। मास्क बांटते समय यह कार्यकर्ता लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने घरों में ही रहने के लिए प्रेरित कर रही है। सभी कार्यकर्ता उपायुक्त यशपाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व सरकार की हिदायतों अनुसार अपने आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित करवा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शांति जून ने बताया कि जिला में सभी सीडीपीओ अपने क्षेत्र में सुपरवाइजर व अन्य स्टाफ की मदद से सभी टीमों की स्वयं निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए जब मास्क की जरूरत महसूस होने लगी तो एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने स्वयं मास्क बनाने का कार्य शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने घर-परिवार के सभी सदस्यों के लिए मास्क तैयार किए तथा फिर अपने आसपास के क्षेत्र में बांटना आरंभ किया। उस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्रेरित होकर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मास्क तैयार करने आरंभ कर दिए तथा धीरे-धीरे लगभग सभी कार्यकर्ता अपने घरों में मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों व परिवारों में मास्क बांटने का कार्य भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की इस पहल की स्थानीय स्तर पर भी काफी प्रशंसा हो रही है।

बल्लबगढ़ उपमंडल के शहरी व फरीदाबाद ग्रामीण ब्लाक की सीडीपीओ अनिता शर्मा ने बताया कि उनके ब्लाक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवेंद्री देवी, दर्शना देवी, पुष्पा, हेमलता, मुकेश, मीना भाट्टी, मीनू, ममता शर्मा द्वारा मास्क तैयार करके जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित करने का काम बेहतर तरीके से कर रही हैं। बल्लभगढ़ के ग्रामीण ब्लाक की सीडीपीओ मंजू वर्मा ने बताया कि उनके ब्लाक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता, सरोज, उमेश देवी, सुमन, संतोष देवी, कुसुम, शालिनी, पूनम, राजबाला, विमलेश व रजनी स्वयं मास्क तैयार कर जरूरतमंद व्यक्तियों को बांट रही है। फरीदाबाद शहरी ब्लाक की सीडीपीओ मीरा देवी ने बताया कि उनके ब्लाक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता दहिया, इन्दिरा देवी, लोकेश, कुसुम, कविता, ममता व सुनीता स्वयं मास्क तैयार कर जरूरतमंद लोगों मे बांट रही हैं। इसी प्रकार एनआईटी-एक व एनआईटी-दो की सीडीपीओ अनिता गाबा ने बताया कि उनके एरिया में पांच कार्यकर्ता शंकुतला, रेखा, सीमा, निर्मला व कांता द्वारा मास्क तैयार किए जा रहे हैं तथा जरूरतमंद गरीब परिवारों को वितरित किए जा रहे हैं।
फोटो संग्लन- 5- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता दहिया फरीदाबाद शहरी ब्लाक स्थित जीवन नगर में मास्क बांटते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here