अम्बावता को मिला किसान पुत्र सम्मान

0
929
Spread the love
Spread the love

Faridabad News :  भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता को पूर्व प्रधानमंत्री बी.पी. सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में किसान पुत्र सम्मान से सम्मानित किया। अम्बावता को यह सम्मान सांसद शरद यादव ने दिया। यह समारोह दिल्ली के कॉन्स्टीटियूशन क्लब में आयोजित किया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद अम्बावता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री बी.पी सिंह सच्चे नेता व किसानों के मसीहा थे। उन्होने किसानों के लिए लम्बे समय तक लडाई लडी, और पूरे देश के किसानों की समस्याओं को सरकारों के माध्यम से दूर करवाया। बाद में जब वह स्वयं प्रधानमंत्री बने, तब उन्होने किसानों के लिए अनेक योजनाएं बनाई। अम्बावता ने कहा बी.पी. ङ्क्षसह के साथ उन्होने 20 वर्ष तक किसानों की लडाई लडी है। उन्होने किसान नेता के रूप में अपने जीवन की यात्रा की शुरूआत श्री सिंह के किसान मंच में सदस्य बनकर की थी।

अम्बावता ने कहा आज देश के किसान की हालत पहले से बहुत ज्यादा खराब है वर्तमान मोदी सरकार किसान विरोधी है। पिछले 4 वर्ष में केन्द्र और भाजपा की प्रदेश सरकारों ने किसानों को केवल झूठे सपने दिखाए हैं। उन्होने कहा अब पूरे देश का किसान जाग गया है, और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। इस आंदोलन की शुरूआत सांसद शरद यादव के नेतृत्व में किया जाएगा। समारोह में बी. पी सिंह के सहयोगी एवं उनकी सरकार में केन्द्रीय मंत्री और उडीसा के दलित नेता भजवन बेडा, गुजरात के पूर्व मंत्री प्रदीप जडेजा, यू.पी के पूर्व मंत्री दल श्रृंगार व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल सहित सैकडों किसान नेता मौजूद थे।

किसानों की प्रमुख मागों के संबंध में अम्बावता ने कहा देश का किसान तभी सुखी होगा, जब वह कर्ज मुक्त होगा। इसलिए पूरे देश के किसान का कर्जा माफ किया जाए।

2. स्वामी नाथन रिर्पाेट लागू हो।
3. किसान आयोग का गठन हो।
4. किसान को बिजली कनेक्शन मुफ्त मिले, और ऋृ ण पर सब्सीडी मिले।
5. पूरे देश के किसान को बुढापा पेंशन 5 हजार रू पये मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here