अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजली

0
1016
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 Aug 2019 : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर- 12 स्थित कार्यालय पर पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को श्रद्धा सुमन अर्पित व शत शत नमन किया। उनकी याद में सभा ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर पुष्प अर्पित किए। ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने इस अवसर पर कहा कि सुषमा स्वराज बहुमुखी प्रतिभा की तेजस्वी व्यक्तित्व की स्वामी थी। उन्होंने हमेशा अपने जीवनकाल में देश एवं समाज के लिए कार्य किया। उनका जीवन देश सेवा के पूरी तरह समर्पित रहा। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने देश-विदेश में भारत का परचम लहराया। वो कुशल नेतृत्व की धनी, मिलन सार व मधुर भाषी वक्ता थी। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज महिलाओं की शान व ब्राह्मणों का गौरव थी। उनकी मृत्यु से समाज ही नही राष्ट्र को भी हानि हुई है, जिसकी पूर्ति अपूर्णीय है। इस अवसर पर पं हरीश पाराशर एडवोकेट, पं कृष्ण, पं राजीव पाराशर, राजू दादा, पं कैलाश दादा, पं योगेश, पं ललित एवं पं मोहित ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here