अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए : सुभाष लाम्बा

0
2083
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने कहा कि पुरानी पैंशन स्कीम को बहाल करवाने व ठेका कर्मियो को पक्का करवाने आदि मांगों को लेकर 12 जून, 2018 को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो केन्द्र व राज्य सरकारों के कर्मचारी केन्द्र सरकार के खिलाफ निर्णायक आन्दोलन का बिगुल बजाएंगे। उन्होंने यह ऐलान मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा को 16वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर की और राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की उपाध्यक्ष सबिता मलिक को उपाध्यक्ष व राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। इस अवसर पर पारित किए गए प्रस्ताव में हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी और कर्मचारियों की मांगों की लगातार की जा रही उपेक्षा के खिलाफ 29 अप्रैल को जींद में होने वाली कर्मचारी ललकार रैली में हजारों की तादाद में भाग लेेने का निर्णय लिया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि ललकार रैली की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए 16 से 27 अप्रैल तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत कर्मचारियों से सीधा सम्पर्क करने के लिए सभी विभागों में गेट मीटिंगें आयेाजित की जाएंगी। जिसकी ठोस योजना बनाने के लिए वीरवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने केन्द्र सरकार पर जनविरोधी नव उदारीकरण की नीतियों को लागू करने व इन नीतियों के कारण जनता में उत्पन्न हो रहे आक्रोश को कमज़ोर करने के लिए जाति एंव धर्म के आधार पर मेहनतकशों की एकता तोडऩे का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि 12 जून को सभी राज्यों के 60 लाख कर्मचारी नेशनल पैंशन स्कीम को समाप्त करने व पुरानी पैंशन स्कीम को बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त कर सभी ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, आबादी के हिसाब से नये पद सृजित कर उन्हीं नियमित भर्ती से भरने, आयकर छूट की सीमा बढाने, जीपीएफ पर ब्याज की दर बढाने आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे । उन्होने बताया की सम्मेलन में पारित किये प्रस्ताव में भविष्य में केन्द्र न राज्य सरकार के कर्मचारी मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर आन्दोलन चलायेंगे । इसके अलावा सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नोजवानों महिलाओं के आन्दोलन का सहयोग एंव समर्थन करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण सिंह खांडिया, नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेता सुनील चिंडालिया, बलबीर सिंह बालगुहेर, सोमपाल झंझोटिया, सुभाष फेंटमार, बिजली कर्मी नेता करतार ङ्क्षसह, फूलमन, ग्रीसचंद, सुरेन्द्र शर्मा, हुडा विभाग के नेता विरेन्द्र बेनीवाल व नरेश कुमार आदि नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here