आम आदमी पार्टी ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का किया शुभारंभ

0
1208
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : आम आदमी पार्टी ने आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में बडख़ल झील चौक से शुरू की गई और एसजीएम नगर, पटेल चौक, एन.एच.3, एन.एच.4, एन.एच.5, एन.एच.1, एन.एच.2, बी.के. चौक से होते हुए सैक्टर-21डी में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सैंकड़ों वाहनों का काफिला शामिल था, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने यात्रा का नेतृत्व किया। इससे पूर्व श्री भड़ाना ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं और गुंडागर्दी को खत्म करना चाहती है। प्रदेश की खट्टर सरकार जोकि प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, उसको उखाड़ फेंकना ‘आप’ पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है। भाजपा सरकार केवल धार्मिक साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है और जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर फायदा उठा रही है, आम जनता आज भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं उपलब्ध हो पा रही है।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसी के तहत ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का आरंभ प्रदेश भर में हर विधानसभा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की है, जोकि लोगों को सुशासन देगी। नई दिल्ली में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी कार्य कर रही है, उससे लोग काफी खुश हैं। लोगों को उच्च स्तर की शिक्षा, मेडिकल सुविधा, बिजली बिलों में भारी कटौती, पानी की उपलब्धता सभी में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुधार किया और उनके कार्यों को देखकर केन्द्र की भाजपा सरकार तक घबरा रही है। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आज प्रदेश का नागरिक त्राहि-त्राहि कर रहा है, मगर विपक्षी पार्टियां अपनी भूमिका नहीं निभा रही हैं। केवल आम आदमी पार्टी की एक ऐसी पार्टी है, जो आम गरीब नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

‘बदलो हरियाणा यात्रा’ में जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा, बडख़ल संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, एनआईटी प्रभारी राजूद्दीन, अखिल भड़ाना, रघवर दयाल, वाई के शर्मा, नरेन्द्र सरोहा, हीरालाल सोनी, विनय यादव, राहुल बैसला, सुबोध शर्मा, ब्रजेश नागर, टीकाराम, अरविन्द, डी एस चावला, मोहिल आहूजा, कुलदीप, एस पी चित्रा, सलमान खान, एस के बंसल, भीम यादव, गोविन्दा, विशाल गौतम, हेमन्त दूबे, माधव झा, सुनील कुमार, श्रीकांत, देवेन्द्र भड़ाना एवं रणधीर भड़ाना आदि सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here