कांग्रेस का झंडा फहरा कर मनाया अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 132वां स्थापना दिवस

0
1626
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 132वां स्थापना दिवस फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व मे उनके सैक्टर-9 स्थित कार्यालय के सामने वाले पार्क मे कांग्रेस का झंडा फहरा कर मनाया गया। इस अवसर पर समस्त फरीदाबाद के वरिष्ट कांग्रेसी नेतागण व कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने फरीदाबाद के वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शॉल और चादर भेंट करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कांग्रेस का झंडा फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और विश्वस्त पार्टी हैं जिसने आजादी की लड़ाई मे भाग लेने से लेकर आजादी के बाद देश को सबसे मजबूत सरकार देकर भारत को विश्व मे सबसे विकासशील देशों की कतार मे सबसे आगे कर दिया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र जिसने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। लेकिन आज देश का दुर्भाग्य है कि देश मे सामंप्रादायिकता को बढ़ावा देने वाली पार्टी भाजपा राज कर रही हैं और देश को बर्बादी के रास्ते पर धकेल रही है।

श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के हर वर्ग का सम्मान किया है चाहे वह व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा, महिला, सैनिक, सरकारी व अर्ध सरकारी वर्ग के लोग हो सब का एक समान विकास किया है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा देशभक्ति का रहा है। आजादी की लड़ाई मे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा। आजादी के बाद भी देश की एकता, अखंडता और आर्थिक, सामाजिक हालत को मजबूत करने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।

इस अवसर पर विख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर डा. एमपी सिंह ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवकदल के सरदार हरजीत सिंह सेवक ने झंडे की सलामी दिलवाई और राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन कराया।

इस अवसर पर राकेश भड़ाना चैयरमेन ओबीसी सैल, विजय कौशिक प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस, रामजीलाल, मास्टर हुकम चंद, डाक्टर सौरभ शर्मा, रतिराम पाहट, आर पी बतरा, संजय सोंलकी, सरदार हरजीत सिंह सेवक, सुनील मान, केसी शर्मा, तुलसी प्रधान कृष्णा कालोनी, हब्बन प्रधान प्रधान संत नगर, मौहम्मद इस्लामुद्दीन, सत्यनारायण शर्मा, कंवर सिंह मलिक, सरला भामोत्रा, लाडो देवी, मालवती पांचाल, राजकली तेवतिया, कमला भारद्वाज, गायत्री देवी, आशा देवी, केदार सिंह करदम, सी.एस. दलाल, सुनीता फागना, रतन सिंह सैनी, अशोक रावल, हरीसिंह सैनी, प्रीतम प्रधान, हरीलाल गुप्ता प्रधान पटेल नगर, अनीश पाल, राजेश आर्य, भगतराम जमदगिन, मास्टर मुन्ने लाल, राममेहर गोयल, रधीर फागना, एस रहमान, दानिश अली, जुल्फीकार, सागर कौशिक, राजबीर सिंह चौहान, ज्ञानवीर मलिक, दीपक मलिक, राहुल नागर, विजय गोयल, सरदार रॉकी सिंह, जमनादेवी, रामप्रवेश, रजनी देवी, सुभाष कृष्णा कालोनी, धनीराम, अवध किशोर, सतपाल शर्मा, ममता सिंह, राजेश दहिया, रमेश पेंटर, राजन चौधरी, श्याम सिंह, एस के शर्मा प्रिसींपल डीएवी स्कूल, सी एल भारद्वाज, जयभगवान भारद्वाज, मोहन लाल शर्मा, महेन्द्र बघेल, महीपाल ठेकेदार, कपूरी देवी, यशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, ढकेली, बेबी, पम्मी, विनोद कौशिक, जयंत कौशिक, राजेन्द्र गुर्जर आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here