मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण हम सभी के लिए महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है: विमल खंडेलवाल

0
262
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद : यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी देश एवं विदेशों में भी लोगों की प्रेरणा स्रोत हैं। आज मन की बात कार्यक्रम फरीदाबाद विधानसभा के ओल्ड मंडल में भूड़ कॉलोनी के बूथ नंबर 82 – 84 पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि किशन चौहान के घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए लोगों में बहुत उत्सुकता थी और लाखों लोगों ने इसे सुना भी है, यह हमने विश्व पटल पर पहली बार देखा है। हर महीने के आखिरी रविवार के दिन मन की बात प्रधानमंत्री के द्वारा की जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वह पूरे भारतवर्ष में छोटे से छोटे प्रेरणा दायक घटनाक्रम एवम् बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी हैं।

यह गर्व की बात है कि यूएन से भी पीएम मोदी की मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात में नारी शक्ति, उद्योग, पर्यावरण, लिंगानुपात सहित तमाम मुद्दों पर लोगों से संवाद कर लोगों को यह अहसास करा दिया है कि हर व्यक्ति देश का अहम हिस्सा है और देश की प्रगति व राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज अपने घरों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। इस अवसर पर सविता चौहान, पूर्ण सिंह, देवेंद्र चौहान, विशेष शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, मोहनलाल, संतोष शुक्ला, सुखदेव शर्मा, मदनलाल वर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, अजय चौहान, पप्पी मंगला, नंदराम शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here