अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिया 1 रूपये प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल व डीजल

0
1350
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 March 2019 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए पूरे शहर की संस्थाएं जुटी हुई है, इसी कड़ी में सेक्टर-37 बाईपास रोड़ पर बने एनर्जी फिलिंग स्टेशन(एस्सार ऑयल) ने एक अनोखें अंदाज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दिन पेट्रोल पंप पर आने वाली महिलाओं को पेट्रोल और डीजल में 1 रूपये प्रति लीटर की छूट देकर उन्हें सम्मान दिया गया। पेट्रोल पंप के संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है-यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं इसलिए अपनी संस्कृति को बनाए रखते हुए यदि हम 1 रूपये प्रति लीटर छूट देकर नारी का सम्मान कर सकें तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता और पेट्रोकर्मियों ने महिला ग्राहकों के साथ केक भी काटा इसके अलावा उनके खानपान की भी व्यवस्था भी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here