मुशर्रफ का ऐलान, हाफिज सईद से गठबंधन को तैयार

0
1385
Spread the love
Spread the love

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह वर्ष 2018 के आम चुनावों के लिए मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात उल दावा :जेयूडी: और लश्कर ए तैयबा :एलईटी: के साथ राजनीतिक गठबंधन बनाने के लिए तैयार है।

मुशर्रफ ने इन संगठनों को देश के कल्याण के लिए कार्यरत गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) बताया। मुशर्रफ द्वारा इस टिप्पणी से कुछ दिन पहले उन्होंने खुद को प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा का ‘‘सबसे बड़ा समर्थक’’ बताया था। दुबई में स्वनिर्वासन में रह रहे मुशर्रफ ने जमात उल दावा प्रमुख सईद के साथ गठबंधन के बारे में सवाल के जवाब में ‘आज न्यूज’ से कहा, ‘‘अब तक, उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन अगर वे गठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा।’’

पूर्व सेना प्रमुख (74) ने पिछले महीने करीब दो दर्जन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद बड़े राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की थी। हालांकि कई दलों ने मुशर्रफ के ‘अवामी इत्तेहाद’ गठबंधन से खुद को अलग किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘एलईटी ने कश्मीर में जितना बलिदान दिया है उतना किसी ने नहीं दिया, फिर भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसके क्रियाकलापों को आतंकवाद कहता है लेकिन कश्मीर की राजनीतिक स्थिति को नजरअंदाज करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here